प्रोस्टेट उपचार में नई क्रांति: चंडीगढ़ में ‘स्टीम एंड स्टोन’ सम्मेलन की शुरुआत

Chandigarh, 4 August

प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों, विशेषकर बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (BPH) के आधुनिक उपचार तरीकों पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्टीम एंड स्टोन’ का आयोजन फोर्टिस अस्पताल मोहाली द्वारा होटल ताज, चंडीगढ़ में किया गया। यह सम्मेलन रीज़म (Water Vapor Therapy) और आरआईआरएस (Retrograde Intrarenal Surgery) तकनीकों पर आधारित है।

इस कार्यक्रम का आयोजन फोर्टिस अस्पताल के कंसल्टेंट – यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रोहित डढ़वाल के प्रयासों से संभव हुआ। देशभर से 100 से अधिक नामी यूरोलॉजिस्ट, सर्जन और चिकित्सा विशेषज्ञ इसमें भाग ले रहे हैं।डॉ. डढ़वाल ने बताया कि रीज़म तकनीक प्रोस्टेट के लिए सबसे आधुनिक मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल ट्रीटमेंट है, जो बिना दर्द और बिना रक्तस्राव के सिर्फ एक दिन में पूरी हो जाती है। इसमें प्रोस्टेट के टिश्यू को काटने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे मरीज को जल्दी आराम मिलता है और वे एक सप्ताह के भीतर सामान्य गतिविधियों में लौट सकते हैं।उन्होंने बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी है जो पारंपरिक सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं हैं या अपनी प्रजनन क्षमता बनाए रखना चाहते हैं। यह प्रक्रिया हृदय रोगियों और ब्लड थिनर ले रहे मरीजों के लिए भी सुरक्षित है।

सम्मेलन के पहले दिन लाइव ऑपरेटिव सेशन, ऑब्जर्वरशिप डेमोंस्ट्रेशन और पैनल डिस्कशन आयोजित हुए। डॉ. डढ़वाल ने कहा कि वॉटर वेपर थेरेपी और रोबोट-एडेड सर्जरी जैसी विधियां भविष्य में प्रोस्टेट उपचार की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...

गुरुग्राम में दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और 11 मैगजीन बरामद

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-40 ने अवैध हथियारों के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से करीब 3...

हरियाणा में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, अब 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग ने समयसीमा बढ़ा दी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अब 20 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं, मतदाता सूची का...

पंजाब में बदलेगा मौसम : 30 और 31 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...

मलप्पुरम में चलती कार में लगी भीषण आग, नकदी और दस्तावेज जलकर राख

Summer express, मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा के चुंगम इलाके में हुआ। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.