Chandigarh, 4 August
प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों, विशेषकर बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (BPH) के आधुनिक उपचार तरीकों पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्टीम एंड स्टोन’ का आयोजन फोर्टिस अस्पताल मोहाली द्वारा होटल ताज, चंडीगढ़ में किया गया। यह सम्मेलन रीज़म (Water Vapor Therapy) और आरआईआरएस (Retrograde Intrarenal Surgery) तकनीकों पर आधारित है।
इस कार्यक्रम का आयोजन फोर्टिस अस्पताल के कंसल्टेंट – यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रोहित डढ़वाल के प्रयासों से संभव हुआ। देशभर से 100 से अधिक नामी यूरोलॉजिस्ट, सर्जन और चिकित्सा विशेषज्ञ इसमें भाग ले रहे हैं।डॉ. डढ़वाल ने बताया कि रीज़म तकनीक प्रोस्टेट के लिए सबसे आधुनिक मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल ट्रीटमेंट है, जो बिना दर्द और बिना रक्तस्राव के सिर्फ एक दिन में पूरी हो जाती है। इसमें प्रोस्टेट के टिश्यू को काटने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे मरीज को जल्दी आराम मिलता है और वे एक सप्ताह के भीतर सामान्य गतिविधियों में लौट सकते हैं।उन्होंने बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी है जो पारंपरिक सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं हैं या अपनी प्रजनन क्षमता बनाए रखना चाहते हैं। यह प्रक्रिया हृदय रोगियों और ब्लड थिनर ले रहे मरीजों के लिए भी सुरक्षित है।
सम्मेलन के पहले दिन लाइव ऑपरेटिव सेशन, ऑब्जर्वरशिप डेमोंस्ट्रेशन और पैनल डिस्कशन आयोजित हुए। डॉ. डढ़वाल ने कहा कि वॉटर वेपर थेरेपी और रोबोट-एडेड सर्जरी जैसी विधियां भविष्य में प्रोस्टेट उपचार की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।