Facebook-f Youtube X-twitter

अल-अक्सा में इजरायली मंत्री की एंट्री, गाजा में बवाल तेज

यरुशलम |  इजराइल के दक्षिणपंथी मंत्री इतामार बेन-गवीर रविवार को यरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद परिसर में पहुंचे और पुलिस सुरक्षा में खुलेआम पूजा की, जिससे नए विवाद की चिंगारी भड़क उठी। इस कदम को ना सिर्फ फिलिस्तीनी नेतृत्व, बल्कि जॉर्डन और सऊदी अरब ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बेन-गवीर की यह यात्रा उस वक्त हुई जब गाजा में इजरायली कार्रवाई के दौरान 27 फिलीस्तीनियों की मौत हो गई और कई अस्पताल भुखमरी के हालात से जूझ रहे हैं। पहले से ही मानवीय संकट झेल रहे गाजा में इस घटनाक्रम ने और तनाव बढ़ा दिया है।

दुनियाभर से इजराइल पर निशाना

इजराइल की आलोचना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। गाजा में युद्धविराम के लिए चल रही मध्यस्थता की कोशिशों को बेन-गवीर के इस कदम से गहरा झटका लग सकता है।

जॉर्डन, जो अल-अक्सा मस्जिद का आधिकारिक संरक्षक है, ने कहा कि यह हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमास ने भी इसे “फिलिस्तीनियों पर नई आक्रामकता” बताया है।

क्यों खास है अल-अक्सा मस्जिद?

अल-अक्सा इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है, जबकि यहूदियों के लिए यह स्थान ‘टेम्पल माउंट’ के नाम से महत्वपूर्ण है। पुराने समझौते के तहत, यहूदियों को परिसर में जाने की इजाजत तो है, लेकिन पूजा करने की नहीं।

माना जा रहा है कि मंत्री बेन-गवीर का इस तरह खुलेआम पूजा करना इजराइल की नीति में बदलाव का संकेत हो सकता है। सोशल मीडिया पर उनके दौरे के वीडियो और फोटो वायरल हो चुके हैं।

कौन हैं इतामार बेन-गवीर?

बेन-गवीर कट्टरपंथी यहूदी राजनीति का चेहरा माने जाते हैं। मंत्री बनने से पहले भी वह कई बार अल-अक्सा परिसर का दौरा कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने बतौर मंत्री वहां जाकर पूजा की और पुराना समझौता तोड़ने जैसे संकेत दिए।

फिलिस्तीनी अथॉरिटी ने इसे “रेड लाइन पार करना” बताया है। अब सवाल यह है कि क्या यह एक धार्मिक आस्था का प्रदर्शन था या जानबूझकर तनाव बढ़ाने की रणनीति? जवाब आने वाले दिनों में सामने आ सकता है, लेकिन फिलहाल हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.