Facebook-f Youtube X-twitter

अब वंदे भारत में ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक मिलेगी टिकट

नई दिल्ली |  रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर को और आसान बना दिया है। अब यात्री कुछ चुनिंदा रूट्स पर ट्रेन छूटने से महज 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकेंगे। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत आखिरी वक्त तक बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल भी हो सकेगा।

इस फैसले के तहत रेलवे ने PRS सिस्टम में तकनीकी बदलाव किए हैं और शुरुआत में देशभर की 8 वंदे भारत ट्रेनों में यह सुविधा दी गई है। चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा जैसे रूटों पर अब आखिरी पलों में भी सीट मिलना संभव होगा।

रेलवे के मुताबिक अब स्टेशनों पर रियल टाइम सीट स्टेटस उपलब्ध रहेगा, जिससे करंट बुकिंग आसान हो जाएगी। अचानक यात्रा करने वालों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

वर्तमान में देशभर में 144 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और इनकी औसत सीट भराव दर 100% से ज्यादा है। रेलवे का कहना है कि आने वाले समय में और भी ट्रेनों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.