Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की बेटी रचना परमार का गोल्डन दंगल

चरखी दादरी |  हरियाणा के छोटे से गांव बौंद खुर्द की बेटी रचना परमार उर्फ ‘भंभो पहलवान’ ने ग्रीस में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर गांव, जिला और देश का नाम रोशन कर दिया। गांव लौटने पर रचना का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

17 वर्षीय रचना ने 43 किलोग्राम भारवर्ग में चीन की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इससे पहले भी रचना एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। अब उसका अगला लक्ष्य 2028 ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है।

बेटी नहीं, बेटा पैदा किया है” — पिता का जज़्बा

रचना के पिता अजीत नंबरदार और मां क्षमा देवी, जो गांव की सरपंच भी हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि से गर्व से भर उठे हैं। सरपंच प्रतिनिधि अजीत ने कहा, “बेटी को ओलंपिक में खेलने भेजना है, चाहे इसके लिए जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े। हमने बेटी नहीं, बेटा पैदा किया है, और उसका सपना पूरा करना हमारी ज़िम्मेदारी है।”

रचना की कहानी: भाई के साथ अखाड़े से वर्ल्ड चैंपियन बनने तक

रचना ने बताया कि करीब आठ साल पहले वह अपने भाई के साथ पहली बार अखाड़े में गई थी। कोच ने उसमें छिपी प्रतिभा को पहचाना और फिर मेहनत का जो सफर शुरू हुआ, उसने उसे आज वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। रचना ने गीता-बबीता फोगाट से प्रेरणा लेकर कुश्ती को चुना और आज कई अंतरराष्ट्रीय मेडल अपने नाम कर चुकी है।

ब्रजभूषण शरण से प्रेरणा, ओलंपिक में गोल्ड का सपना

रचना परमार ने कहा कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण को ही अपना प्रेरणास्त्रोत मानती हैं। उन्होंने कहा, “ब्रजभूषण जी ने भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्हीं की वजह से हम जैसे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर पा रहे हैं।” अब रचना का एकमात्र लक्ष्य 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.