Facebook-f Youtube X-twitter

परिवार बना काल: भिवानी में युवक की बेरहमी से हत्या

भिवानी | आपसी कहासुनी और पारिवारिक तनातनी ने एक युवा की ज़िंदगी छीन ली। 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल की सोमवार रात उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह अपने साथी नरेश के साथ काम से लौट रहा था। घटना उस समय हुई जब आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लक्की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि नरेश घायल है।

फोन पर कहासुनी के बाद घात लगाकर किया गया हमला

जानकारी के अनुसार, लक्की और नरेश की किसी पारिवारिक विवाद को लेकर अपने ही रिश्तेदारों से फोन पर बहस हुई थी। देर रात जब दोनों काम से लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल को पुराना बस स्टैंड के पास क्राउन प्लाजा के पीछे घेर लिया और बरछी व चाकुओं से उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान लक्की ने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच जारी, 12 नामजद आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज

जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले झगड़े की सूचना वाल्मीकि बस्ती से मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर वहां कोई नहीं मिला। कुछ देर बाद अस्पताल से घटना की पुष्टि हुई। घायल नरेश के बयान के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि मृतक लक्की अविवाहित था और हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.