Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PM मोदी का राहुल गांधी पर सीधा वार : “सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई”

नई दिल्ली |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बैठक में उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे बातें करते हैं, और हाल ही में उनके बचकाने व्यवहार पर सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त टिप्पणी की है।

पीएम मोदी ने कहा कि “अब देश सब कुछ देख और समझ रहा है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार अपने आप में बहुत कुछ कहती है।” उनके अनुसार, यह महज़ “पत्थर पर पैर रखने” जैसा नहीं, बल्कि “सांड को ललकारने” जैसा दुस्साहस है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस की मांग को बताया विपक्ष की भूल

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में बहस की विपक्षी मांग को लेकर भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “यह रणनीतिक भूल है और विपक्ष ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। यह मुद्दा हमारे पक्ष में जाएगा, क्योंकि यह क्षेत्र हमारा है, और भगवान भी हमारे साथ हैं।”

विपक्ष की बहस रणनीति पर तंज

पीएम मोदी ने विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि “ऐसे मुद्दों पर बहस की मांग विपक्ष के लिए नुकसानदायक है और सरकार को इससे और अधिक लाभ मिलता है।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “विपक्ष को रोज ऐसी बहसें करानी चाहिए।”

एनडीए में एकजुटता का संदेश

इस अहम बैठक में एनडीए के सभी प्रमुख सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए। जानकारों के मुताबिक, आगामी संसद सत्र में सरकार आक्रामक मुद्रा में रह सकती है और विपक्ष को जवाबी रणनीति के लिए सतर्क रहना होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.