Facebook-f Youtube X-twitter

सर्रे में खालिस्तानी एंबेसी : क्या सरकार ने ही फंड किया देशविरोध?

सर्रे (ब्रिटिश कोलंबिया) |  कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे शहर में स्थित एक सिख गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थक गतिविधियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) और सर्रे के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे द्वारा कथित तौर पर ‘खालिस्तान एंबेसी’ खोली गई है। यह दफ्तर गुरुद्वारे के कम्युनिटी सेंटर में स्थापित किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस कथित ‘एंबेसी’ के लिए फंडिंग कनाडा और अमेरिका से जुटाई गई। वहीं, जानकारों का मानना है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग लंबे समय से विदेशों में बैठकर खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं।

सरकारी फंड से हुआ निर्माण, अब उठ रहे सवाल

खास बात यह है कि यह वही कम्युनिटी सेंटर है जिसे ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने हाल ही में 90 लाख रुपए ($1,50,000) की फंडिंग दी थी। यह राशि यहां लिफ्ट लगाने के लिए दी गई थी। अब जब उसी इमारत में कथित ‘खालिस्तान एंबेसी’ खोली गई है, तो सवाल उठ रहे हैं कि क्या कनाडा सरकार के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है?

स्थानीय भारतीय समुदाय, विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों ने इस घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि यह न सिर्फ कनाडा की एकता के खिलाफ है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उग्रवाद को भी बढ़ावा देता है।

सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

इस पूरे मामले पर ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं:

  • क्या सरकारी फंड से देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है?
  • क्या इससे समाज में नफरत और विभाजन फैलाने वाली ताकतें मजबूत नहीं होंगी?
  • और सबसे अहम – क्या खालिस्तानी संगठनों को अब खुलेआम ऐसे प्रतीकात्मक ढांचे खड़े करने की छूट मिल रही है?

ऐतिहासिक मिसालें भी रही हैं

यह पहला मौका नहीं है जब विदेश में खालिस्तानी समूहों ने खुद को ‘राजनयिक पहचान’ देने की कोशिश की हो। 1980 के दशक में जगजीत सिंह चौहान ने इक्वाडोर में खुद को ‘खालिस्तान का राष्ट्रपति’ बताते हुए ‘खालिस्तान एंबेसी’ की स्थापना की थी। हालांकि बाद में वह भारत लौटे और राजनीति से दूर शांत जीवन बिताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

मुंबई में ‘फल चोर’ गैंग का पर्दाफाश, कांदिवली से चोरी कर मीरा रोड में बेचता था माल

Summer express, मुंबई |मुंबई पुलिस ने एक अनोखे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे लगी फलों की दुकानों से महंगे फल चोरी कर उन्हें मीरा रोड में अपने ठेले पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया है।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.