Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

परिवार के अनुसार, निदा खान गर्भवती हैं, जिसे उन्होंने अपनी याचिका में प्रमुख आधार बताया है। इसी आधार पर उन्होंने नासिक की स्थानीय अदालत से राहत की मांग की है। मामले में अब मेडिकल स्थिति को लेकर भी नया कानूनी पहलू जुड़ गया है।

इस बीच विशेष जांच दल (SIT) आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़ी जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, TCS के नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण से जुड़ी करीब नौ शिकायतें दर्ज की गई हैं। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें छह पुरुष कर्मचारी और एक महिला एचआर प्रमुख शामिल हैं।

शिकायतों में आरोप है कि कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों ने अधीनस्थों का मानसिक और यौन उत्पीड़न किया, जबकि एचआर विभाग ने शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की। आरोप यह भी है कि एक कर्मचारी को शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और बाद में उत्पीड़न किया गया।

इसके अलावा, एक अन्य शिकायत में आरोप है कि एक कर्मचारी को धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, साथ ही उसके धर्म का अपमान भी किया गया।

पुलिस का कहना है कि पीड़ितों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद कंपनी स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मामला और गंभीर होता गया। फिलहाल जांच जारी है और सभी आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...

रोहतक PGI में अल्ट्रासाउंड को लेकर मरीजों का हंगामा, सुबह 5 बजे से लग रही लाइन

summer express, रोहतक। PGI में अल्ट्रासाउंड जांच की सीमित सुविधा को लेकर मंगलवार को मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मरीज हेल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एचके अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जांच व्यवस्था में सुधार की मांग की। वीसी के आश्वासन के बाद मरीज और...

संपत सिंह ने अंबाला में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, अपराध और नशे को लेकर घेरा

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। इनेलो सरकार में गृह मंत्री रह चुके संपत सिंह मंगलवार को अंबाला पहुंचे। यहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला कैंट को फ्री होल्ड करने, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे पर भाजपा...

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.