Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई में ‘फल चोर’ गैंग का पर्दाफाश, कांदिवली से चोरी कर मीरा रोड में बेचता था माल

Summer express, मुंबई |मुंबई पुलिस ने एक अनोखे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे लगी फलों की दुकानों से महंगे फल चोरी कर उन्हें मीरा रोड में अपने ठेले पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया है।

आरोपी की पहचान 28 वर्षीय रवि चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले कई महीनों से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। रात के समय ऑटो-रिक्शा से रेकी कर वह बंद पड़ी फलों की दुकानों और हाथगाड़ियों को निशाना बनाता था और वहां से महंगे फल चोरी कर फरार हो जाता था।

जांच में सामने आया है कि चोर अपने एक दोस्त की ऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल कर चोरी किए गए फल 30 किलोमीटर दूर मीरा रोड तक पहुंचाता था, जहां वह अपना छोटा स्टॉल लगाकर उन्हें बेचता था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शुरुआत में वह किसी अन्य व्यक्ति से चोरी का माल खरीदकर बेचता था, लेकिन बाद में खुद ही चोरी करने लगा।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में उसका एक साथी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

स्थानीय फल विक्रेताओं की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी हाथगाड़ी से हजारों रुपये के फल चोरी हो गए थे। इसी तरह पहले भी इसी इलाके में बड़ी मात्रा में फल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ऑटो-रिक्शा नंबर के आधार पर जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले ऑटो-रिक्शा चालक था और बाद में उसने मीरा रोड में फूड स्टॉल शुरू किया था, जहां से उसका संपर्क चोरी के फलों के अवैध कारोबार से हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.