Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी अभी फरार है।

यह घटना 12 अप्रैल को नखराली ढाणी के सामने सामने आई थी, जहां नवीन का शव मिला था। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन के पीछे गोली फंसी मिलने के बाद यह मामला हत्या में बदल गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश मुख्य कारण था। मृतक की पत्नी भारती का उज्जैन निवासी राहुल मराठा के साथ प्रेम संबंध था, जिसने हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने भारती, मुकेश, अजय और श्रीराम बलाई को गिरफ्तार किया है। जबकि राहुल मराठा फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए घटनास्थल और आसपास के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में दो युवक बाइक पर दिखाई दिए, जिनमें से एक ने नवीन की गर्दन पर देसी पिस्टल से गोली चलाई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले हत्या की योजना बनाई थी। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, राहुल ने मुकेश कुमावत को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसने आगे जय और श्रीराम को करीब एक लाख रुपये में शूटर के रूप में हायर किया।

घटना से पहले शूटरों ने रेकी कर नवीन की दिनचर्या और आवाजाही का समय नोट किया। पुलिस के मुताबिक नवीन रोज शाम के समय शराब पीने जाता था, इसी दौरान घात लगाकर उसकी हत्या की गई।

आरोपी मुकेश के खिलाफ पहले से ही हत्या और अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.