Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

मॉडल टाउन क्षेत्र में लायलपुर स्वीट्स के सामने मुख्य सड़क पर बिजली के खंभे पर एक कर्मचारी को बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा साधनों के काम करते देखा गया। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह न केवल कर्मचारी की जान को जोखिम में डाल रही है, बल्कि विभागीय सुरक्षा नियमों की भी खुलेआम अनदेखी है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर काम के दौरान न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था की गई है।

घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, मॉडल टाउन डिवीजन के एक्सियन तरसेम लाल बैंस ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस बात की जांच कराएंगे कि किस ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरण के काम करवाया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.