Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गावस्कर की लकी जैकेट फिर लाई जीत, भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराया

5 August, 2025 

ओवल में खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट में भारत ने एक असंभव सी लगने वाली जीत हासिल कर ली। जब पांचवें दिन का खेल शुरू हुआ, इंग्लैंड को जीत के लिए मात्र 35 रनों की जरूरत थी और उसके पास चार विकेट बाकी थे। क्रीज़ पर जेमी ओवरटन और जेमी स्मिथ जैसे सेट बल्लेबाज़ थे। लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने हिम्मत नहीं हारी और 6 रन से मुकाबला जीत लिया।

इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ हो गई। इंग्लैंड को 374 रनों का विशाल लक्ष्य दिया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने 367 रन बनाए।

गावस्कर की जैकेट बनी चर्चा का विषय

कमेंट्री बॉक्स में मौजूद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर एक बार फिर अपनी “लकी जैकेट” के कारण सुर्खियों में आ गए। जब मोहम्मद सिराज ने आखिरी विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई, कैमरे ने गावस्कर को उनकी सफेद जैकेट की ओर इशारा करते हुए कैद किया। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “लकी जैकेट!” — यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

गावस्कर ने बताया कि उन्होंने यह जैकेट आखिरी बार 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के दौरान पहनी थी, जब भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस बार भी उन्होंने तीसरे दिन शुभमन गिल से कहा था कि वो जैकेट चौथे दिन पहनेंगे। बारिश के कारण चौथे दिन का खेल रुक गया, लेकिन पांचवें दिन जैसे ही सिराज ने कहर बरपाया, जैकेट का “जादू” फिर चला।

सिराज और प्रसिद्ध ने दिखाया दम

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 अहम विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।

मैच के बाद गावस्कर ने कहा,“मैंने इस जैकेट को सिर्फ इस निर्णायक मैच के लिए संभालकर रखा था। लगता है इसके साथ कुछ खास है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टी

 प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल,  Summer express/शिमला/ संजू-: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी, प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और कर्मचारियों व पेंशनरों के लंबित भुगतान...

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.