Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बर्थडे पार्टी में धनुष के साथ मृणाल ठाकुर की नजदीकियां वायरल, डेटिंग की अटकलें तेज़

5 August, 2025

साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में हैं, और इस बार वजह है मृणाल की बर्थडे पार्टी से वायरल हुआ एक खास वीडियो।

1 अगस्त 2025 को मृणाल ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक शानदार बर्थडे बैश रखा था, जिसमें धनुष भी खास मेहमान के तौर पर पहुंचे। पार्टी से वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे बातचीत करते और करीब आते हुए देखा गया। मृणाल, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं धनुष ब्लैक जैकेट में नज़र आए।इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और फैंस के बीच इनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर से तेज़ हो गई हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया हो — जुलाई 2025 में ‘तेरे इश्क में’ की रैपअप पार्टी, काजोल की फिल्म ‘मां’ की स्क्रीनिंग, और हालिया रिलीज़ ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में भी दोनों साथ नज़र आए थे।

फिलहाल,धनुष और मृणाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।ध्यान देने वाली बात ये भी है कि धनुष पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादीशुदा थे, लेकिन 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

मृणाल और धनुष का वर्क फ्रंट:

  • मृणाल ठाकुर इस समय अपनी हालिया हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की सफलता का आनंद ले रही हैं।
  • वहीं धनुष जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नज़र आएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 27वें दिन भी जारी, शहर में कूड़े के ढेर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर ब्रिगेड कर्मियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल 27वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से अंबाला शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। बाजारों, गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे अब...

हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिले, विधानसभा विवाद पर सौंपा ज्ञापन

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा और तेज कर दिया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष से मुलाकात की।...

अंबाला के अधूरे प्रोजेक्ट और टूटी सड़कों पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला शहर। अंबाला में अधूरे विकास कार्यों और खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबाला शहर की ओर से चलाए जा रहे ‘सड़क से सदन तक कांग्रेस लड़ेगी अंबाला की लड़ाई’ अभियान के दूसरे दिन धरना दिया गया। इस दौरान...

ऊना में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में लगातार बने गर्म मौसम और बढ़ी हुई उमस को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने 1 सितंबर, 2026 से ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित कर दिया है।...

रिटायरमेंट के दिन बिजली निगम के SE गीतू राम की संदिग्ध मौत, बेटियों ने उठाए सवाल

Summer express ,करनाल। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (SE) गीतू राम की रिटायरमेंट के दिन ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उनका शव सोमवार सुबह करनाल के सेक्टर-9 स्थित आवास से निकलने के कुछ समय बाद डीएवी स्कूल के पास खड़ी कार में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.