Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिम की वैधता बढ़ाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 2.5 लाख की ठगी, 9 लाख का फर्जी लोन भी लिया

Dharamshala, Rahul-

मोबाइल सिम की वैधता बढ़ाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक से साइबर ठगों ने 2.5 लाख रुपये की ठगी कर डाली। आरोपी न केवल मोबाइल को हैक करने में सफल रहे, बल्कि पूर्व सैनिक के नाम पर 9 लाख रुपये का ऑनलाइन ऋण भी ले लिया। पीड़ित ने समय रहते बैंक खाता बंद करवाकर साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज कराई है।

चंबा जिले के निवासी पूर्व सैनिक ने बताया कि उन्हें एक कथित मोबाइल कंपनी प्रतिनिधि का कॉल आया, जिसमें सिम बंद होने की चेतावनी देकर एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजा गया। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल ठगों के कब्जे में चला गया और खाते से पहली बार 50,000 रुपये की निकासी हो गई।

जब पीड़ित ने ठग से संपर्क किया तो उसने गलती बताकर पैसे लौटाने का झांसा दिया। इसके बाद दोबारा संपर्क कर ठग ने कहा कि गलती से 7 लाख रुपये और भेज दिए गए हैं। पूर्व सैनिक जब बैंक गए तो पता चला कि उनके नाम पर 9 लाख रुपये का लोन लिया गया है, जिसमें से 2 लाख रुपये और निकाले जा चुके हैं।पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए बैंक खाता बंद कराया और धर्मशाला साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

एएसपी साइबर क्राइम थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि मामला चंबा पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ये फिशिंग लिंक होते हैं जिनके जरिए अपराधी बैंक खातों तक पहुंच बनाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रत्नाड़ी पंचायत की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले ग्रामीण, सुंदरनगर सड़क जल्द दुरुस्त करने की मांग

Summer express/शिमला/संजू-:  कोटखाई क्षेत्र की रत्नाड़ी पंचायत से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक मांगों और लंबित कार्यों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के एक दल ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखते हुए...

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारियों ने फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला, 28वें दिन भी हड़ताल जारी

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल 28वें दिन भी जारी रही। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी...

अंबाला में कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, वरुण मुलाना बोले सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई

Summer express , अंबाला शहर (अंकुर कपूर)। अंबाला शहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में बलदेव नगर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन के ठेके में कथित अनियमितताओं और स्ट्रीट लाइट के टेंडर में कथित घोटाले को लेकर नगर...

अलावलपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब ठेके पर हुआ था विवाद

Summer express , पलवल (सुंदर कुंडू)। थाना चांदहट क्षेत्र के गांव रामपुर खोर में हुए ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए स्टाफ पलवल ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब पीने के बाद रास्ते में लक्ष्मण को रोककर पहले उसके साथ...

विधानसभा में सवालों के जवाब की जगह राजनीतिक भाषण दे रही सरकार: जयराम ठाकुर

बोले- सत्ता में लौटे तो पांच साल के निर्णयों की होगी समीक्षा शिमला, संजू-: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विधानसभा की कार्यप्रणाली और जनहित के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की ओर से पूछे जा रहे सवालों का सरकार की ओर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.