Facebook-f Youtube X-twitter

भिवानी में बवाल: दिग्विजय चौटाला को घुसने से रोका, फिर गिरफ्तार

भिवानी | हरियाणा के चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई INSO का 23वां स्थापना दिवस तनाव का कारण बन गया। समारोह में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय चौटाला और INSO कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गेट पर ही रोक दिया। भारी पुलिस बल सुबह से ही पुराने कैंपस के बाहर तैनात रहा।

दोपहर में जैसे ही दिग्विजय चौटाला कैंपस में प्रवेश करने लगे, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। INSO कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद दिग्विजय चौटाला सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दिग्विजय चौटाला ने प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह INSO की वर्षगांठ पर पौधारोपण, शहीदों को श्रद्धांजलि और बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को छात्रों तक पहुंचाने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें कैंपस में घुसने तक नहीं दिया गया।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरएसएस के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि INSO आगे किसी भी राजनीतिक संगठन को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम नहीं करने देगी।

चौटाला ने सवाल उठाया कि जब JJP और बीजेपी गठबंधन में थे या पूर्व की सरकारों के समय INSO को कभी रोका नहीं गया, फिर अब क्यों रोका जा रहा है? उन्होंने कहा, “INSO नहीं, असली खतरा तो आरएसएस से है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.