Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाजार में भूचाल : RBI के ऐलान से टूटे सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली | भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बुधवार को रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर बनाए रखने का फैसला किया। यह फैसला आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से लिया गया।

इस निर्णय के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 208 अंक टूटकर 80,501 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 94 अंक फिसलकर 24,555 पर पहुंच गया।

महंगाई नियंत्रण में, लेकिन सतर्क रुख

आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि कोर महंगाई दर 4% पर बनी हुई है, और मानसून समेत अन्य आर्थिक संकेतक देश की ग्रोथ को मजबूती दे रहे हैं। इसके बावजूद रिज़र्व बैंक ने अपना मौद्रिक रुख “न्यूट्रल” बनाए रखा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि बैंक अभी भी आर्थिक परिस्थितियों को लेकर सतर्क है।

वैश्विक बाज़ार से भी मिले नकारात्मक संकेत

अमेरिका और एशिया के बाजारों में भी गिरावट देखी गई। कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और टैरिफ संबंधी चिंताओं ने निवेशकों का भरोसा डगमगाया। अमेरिका में नैस्डैक, एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स तीनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

FIIs का भरोसा कमजोर, DIIs का दांव बरकरार

5 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 2,383 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,789 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह साफ संकेत है कि घरेलू निवेशक अभी भी बाजार में संभावनाएं देख रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.