Facebook-f Youtube X-twitter

55 लाख लेकर फरार हुआ हरियाणवी डिलीवरी बॉय

दिल्ली |दिल्ली के लॉरेंस रोड इलाके से एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से 55 लाख रुपये लेकर फरार हुए डिलीवरी बॉय को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेंद्र शर्मा (27), हरियाणा के भामनवास खेता गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से पूरे 55 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है।

उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के मुताबिक, शिकायत प्रॉपर्टी डीलर नंद किशोर की ओर से की गई थी। उन्होंने बताया कि उनका विश्वासपात्र डिलीवरी बॉय नरेंद्र, कैश डिलीवरी के नाम पर 55 लाख रुपये लेकर गायब हो गया था। यह रकम किसी पार्टी को देने के लिए भेजी गई थी।

जांच में जुटी पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) और स्थानीय थाने की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए 200 से ज्यादा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार छापेमारी की गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को आखिरकार दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नरेंद्र ने कबूल किया कि वह बड़ी रकम देखकर लालच में आ गया था और अपनी औकात से ऊपर की लाइफस्टाइल जीने की चाहत उसे इस रास्ते पर ले आई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.