सोनीपत | जिले में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामले में कुंडली क्राइम यूनिट ने अफीम की तस्करी कर रहे एक युवक और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक की पहचान जय नारायण, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी सोनीपत में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने आए थे।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि क्राइम यूनिट को सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष नशे की खेप लेकर सोनीपत आ रहे हैं। सूचना के आधार पर छोटूराम चौक के पास दबिश दी गई और दोनों को अफीम सप्लाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान और भी मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।