Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी पर पूरा भरोसा: अनिल विज बोले देश का नुकसान नहीं होने दें

चंडीगढ़ |  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 फ़ीसदी शुल्क लगाने के मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर हाल में भारत के हितों की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैकल्पिक बाज़ारों की तलाश कर रही है ताकि देश के व्यापार पर कोई प्रभाव न पड़े।

मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने भरोसा जताया कि अमेरिका की इस नीति का असर भारत पर नहीं होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री खुद इस चुनौती का मजबूती से सामना कर रहे हैं।

वहीं, एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक नहर) को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच जारी विवाद पर भी अनिल विज ने अपना पक्ष साफ किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भले ही कह रहे हों कि उनके पास पानी नहीं है, लेकिन यह मामला भावनाओं से नहीं बल्कि कानून और ट्रिब्यूनलों के फैसलों से तय होगा।

विज ने दोहराया कि सुप्रीम कोर्ट पहले भी हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगला फैसला भी हरियाणा के हित में ही आएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब में किसे कितना पानी मिलेगा, यह न तो किसी राज्य सरकार के हाथ में है और न ही कोई राज्य इसे अपने स्तर पर तय कर सकता है। इस संबंध में पहले से तय नियम और ट्रिब्यूनल के आदेश ही मान्य होंगे।

उन्होंने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में एकतरफा फैसला लेकर एसवाईएल समझौते को रद्द करना और हरियाणा द्वारा खरीदी गई भूमि को डि-नोटिफाई करना, उनकी मंशा को दर्शाता है। विज ने तंज कसते हुए कहा कि जिस पंजाब की संस्कृति ‘छबील’ लगाकर लोगों को पानी पिलाने की रही है, आज वही सरकार हरियाणा के हिस्से का पानी रोक रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.