Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: 250 दुकानें बुलडोजर से ढहीं, मचा हड़कंप

गुरुग्राम  |  गुरुग्राम में अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर में फैले अतिक्रमण को खत्म करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और नगर निगम (MCG) की संयुक्त टीम ने लगभग 250 दुकानों को धराशायी कर दिया।

इस मुहिम की शुरुआत अतुल कटारिया चौक से की गई, जो धीरे-धीरे CRPF चौक, सेक्टर 5 चौक और कृष्णा चौक तक पहुंची। प्रशासनिक अमले ने सड़क किनारे बनाए गए 15 फीट तक के अवैध रैंप और कब्जों को हटाया, जिससे करीब 20 दर्जन से अधिक दुकानें प्रभावित हुईं।

जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन आरएस भाठ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 500 मीटर के दायरे में सैकड़ों दुकानें सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए थीं। दुकानदारों को पहले ही 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके बाद कुछ ने खुद कब्जा हटा लिया, लेकिन बाकी के खिलाफ मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ी।

GMDA के मुताबिक, पैदल यात्रियों को परेशानी देने वाली 30 प्रमुख दुकानों को हटाकर रास्ता साफ किया गया है। साथ ही, दुकानदारों को चेताया गया है कि भविष्य में ग्राहकों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, अन्यथा अगली कार्रवाई और भी कड़ी हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

मुंबई में ‘फल चोर’ गैंग का पर्दाफाश, कांदिवली से चोरी कर मीरा रोड में बेचता था माल

Summer express, मुंबई |मुंबई पुलिस ने एक अनोखे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे लगी फलों की दुकानों से महंगे फल चोरी कर उन्हें मीरा रोड में अपने ठेले पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया है।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.