Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: अस्पतालों में बड़ा बदलाव

हरियाणा  |  हरियाणा सरकार ने प्रदेश के नागरिक अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए।

पंचकूला, जींद, गुरुग्राम, कैथल, मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, सिरसा और कुरुक्षेत्र के आठ नागरिक अस्पतालों में मरम्मत और बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही अंबाला, भिवानी, पलवल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, नारनौल, फतेहाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और चरखी दादरी के 13 अन्य जिला अस्पतालों में भी शीघ्र सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को सभी जरूरी उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक जैसी आधुनिक सुविधाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा स्वचालित प्रयोगशालाएं और बेहतर निजी कक्ष भी बनाए जाएंगे। सभी चिकित्सा उपकरण बेहतर स्थिति में और सुचारू रूप से काम करते रहेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने 450 खाली डॉक्टर पदों पर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जन औषधि केंद्रों को 24 घंटे चालू रखने का भी फैसला लिया गया है, जिससे मरीजों को दवाइयों की सुविधा हर समय मिल सके। वर्तमान में ये केंद्र सीमित समय तक ही संचालित होते हैं।

यह सुधार हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा और मरीजों को बेहतर, सुविधाजनक और भरोसेमंद इलाज मुहैया कराएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेटियों के विवाह में आर्थिक सहारा दे रही सरकार, पात्र परिवारों को मिलेंगे 51 हजार रुपये

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी शामिल है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है।...

गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सरकार दे रही 51 हजार रुपये की सहायता

Summer express/हमीरपुर/अरविंद -:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सरकार की...
Summer Express - मनरेगा आंदोलन पर CM सैनी का तीखा वार, कांग्रेस-AAP पर आरोप

हरियाणा में फिल्म शूटिंग को सीएम का न्योता, बोले- लोकेशन के साथ मिलेगा पूरा सहयोग

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा अब फिल्म निर्माताओं के लिए सिर्फ शूटिंग की खूबसूरत लोकेशन ही नहीं, बल्कि सहयोग और सुविधाओं का भी केंद्र बनने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म...

धर्मशाला में साइकिलों के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धर्मशाला में युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शहर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और पुलिस...

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.