हरियाणा | हरियाणा में हाल ही में ग्रुप-सी भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) आयोजित किया गया, जिसमें 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद आंसर की जारी हो चुकी है और अब उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू करेगा, जिसके तहत चारों शिफ्ट में हुई परीक्षा की कठिनाई के आधार पर नंबरों का संतुलन किया जाएगा।
आयोग के चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि नॉर्मलाइजेशन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि यदि उनके पास कोई कानूनी रूप से मान्य और बेहतर सुझाव है, तो उसे दिए गए लिंक के माध्यम से भेज सकते हैं, जिस पर आयोग विचार करेगा।
डॉ. हिम्मत सिंह ने उम्मीदवारों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद किसी को कोई शिकायत नहीं होगी और परिणाम पूरी तरह निष्पक्ष रहेंगे।