Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूपी में बीजेपी का मिशन 16 लाख युवा, चुनाव से पहले बड़ा दांव

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी रणनीति को तेज कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य राज्य में 16 लाख से ज्यादा नए युवाओं को संगठन से जोड़ना है, जिसके लिए जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को सौंपी गई है। यह अभियान 18 से 30 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं पर केंद्रित रहेगा।

एक बूथ-दस युवा’ फॉर्मूला

भाजयुमो कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। यूपी में करीब 1.65 लाख मतदान केंद्र हैं, जिससे कम से कम 16 लाख नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने की संभावना है। अभियान का औपचारिक खाका अगले कुछ दिनों में तैयार किया जाएगा।

युवा वोटरों पर खास फोकस

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में हर बूथ पर 100 और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15,000 युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। यह रणनीति बूथ-स्तरीय सूक्ष्म प्रबंधन का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य पहली बार वोट देने वाले और राजनीतिक रूप से अस्थिर मतदाताओं तक पहुंच बनाना है।

एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर भी जोर

भाजयुमो कॉलेजों के छात्रों और युवा पेशेवरों को जोड़कर न केवल मतदाता सूची को अपडेट करेगा, बल्कि उन्हें ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार के समर्थन के लिए भी प्रेरित करेगा। इस अवधारणा के तहत देश के सभी चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है।

पार्टी की तैयारी पूरी

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह अभियान भाजपा की मजबूत संगठनात्मक तैयारी का हिस्सा है। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव तक, भाजपा अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.