Facebook-f Youtube X-twitter

बिजली चोर पड़ोसियों पर पावरकॉम का शिकंजा

लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (पावरकॉम) ने बिजली बिल न चुकाने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बचाने वाले पड़ोसियों और रिश्तेदारों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं के घर, दुकान या फैक्ट्री के कनेक्शन बिल न भरने पर काट दिए गए थे, वे पड़ोसियों या रिश्तेदारों के मीटर से तार जोड़कर चोरी-छिपे बिजली ले रहे थे। अब पावरकॉम ने इन पर नकेल कसने के लिए पूरे पंजाब में विशेष जांच अभियान छेड़ दिया है।

इस अभियान के तहत विभागीय टीमों को अलग-अलग इलाकों में भेजा गया है, जो ऐसे मामलों की पहचान कर रही हैं। पकड़े जाने पर बिजली का दुरुपयोग करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि की भी वसूली की जाएगी।

मुख्य इंजीनियर हांस ने मिलीभगत रोकने के लिए नया तरीका अपनाया है—कर्मचारियों को उनके अपने क्षेत्रों की बजाय दूसरे इलाकों में जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि कार्रवाई निष्पक्ष हो। उद्योगों और बड़े औद्योगिक घरानों से 3 लाख रुपये से अधिक के बकाया बिल वसूलने के लिए कनेक्शन काटने जैसे सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पहले 5 लाख से ऊपर के डिफाल्टरों पर कार्रवाई हुई थी, और अब जल्द ही 2 लाख और 1 लाख रुपये तक के बकायेदार भी इस दायरे में आएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

मुंबई में ‘फल चोर’ गैंग का पर्दाफाश, कांदिवली से चोरी कर मीरा रोड में बेचता था माल

Summer express, मुंबई |मुंबई पुलिस ने एक अनोखे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे लगी फलों की दुकानों से महंगे फल चोरी कर उन्हें मीरा रोड में अपने ठेले पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया है।...

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका...

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.