जालंधर | पंजाब पुलिस सेवा (PPS) के 9 वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी उपलब्धि मिली है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने की घोषणा कर दी है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।
पदोन्नत अधिकारियों में जालंधर के जॉइंट सीपी संदीप कुमार शर्मा समेत मंधीर सिंह, स्नेहदीप शर्मा, संदीप गोयल, जसदेव सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह, रुपिंदर सिंह, सरबजीत सिंह और हरप्रीत सिंह जग्गी शामिल हैं। सभी को पंजाब कैडर आवंटित किया गया है।
इन अफसरों को अब राज्य के विभिन्न जिलों और विशेष विंग्स में ऊंची जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।