Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़-मनाली हाईवे का ‘9 मील’ खतरे का ज़ोन, लैंडस्लाइड से यात्री और स्थानीय परेशान

Mandi, Dharamveer-

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी और पंडोह के बीच स्थित 9 मील क्षेत्र में सड़क की हालत दिनों-दिन खतरनाक होती जा रही है। करीब 100 मीटर लंबा हिस्सा एक ओर से धंस चुका है, जबकि दूसरी तरफ बरसात में पहाड़ी से लगातार दलदली मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इससे यहां से गुजरना वाहन चालकों और पर्यटकों के लिए जोखिम भरा बन गया है। बारिश के दिनों में भूस्खलन की रफ्तार और तेज हो जाती है, जिससे जाम लगना आम बात हो गई है।

वायर डक्ट ब्रिज बनेगा समाधान

स्थानीय निवासी और रोजाना यात्रा करने वाले लोग बताते हैं कि जब से फोरलेन कटिंग शुरू हुई है, पहाड़ी की मजबूती कमजोर हो गई है। पंडोह निवासी राज कुमार और बस चालक देश राज का कहना है कि फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी बरसात में ही कटिंग जैसे जोखिमपूर्ण कार्य करती है, जबकि बाकी मौसम में स्थायी सुधार के लिए कोई ठोस काम नहीं होता। पर्याप्त मशीनरी और संसाधन न होने के कारण सड़क खोलने में कई घंटे लग जाते हैं।

बिजली टावर पर संकट

भूस्खलन से पास स्थित बिजली का एक टावर भी खतरे में है। यह टावर एक ओर झुक चुका है और इसकी नींव से मलबा बहकर निकल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन, एनएचएआई और निर्माण कंपनी से तत्काल टावर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

एनएचएआई का समाधान प्लान

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि 9 मील की पहाड़ी अस्थिर है और यहां कटिंग कार्य बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर लगभग 300 मीटर लंबे वायर डक्ट ब्रिज (फ्लाईओवर) के निर्माण की डीपीआर तैयार कर मुख्यालय को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर जारी कर काम शुरू किया जाएगा, जिससे इस खतरनाक मोड़ पर स्थायी समाधान मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि...

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.