Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम फ्लाइंग टीम ने हिसार में नकली मावा किया जब्त

हिसार | सीएम फ्लाइंग टीम ने हिसार के ढाणी श्याम लाल गली नंबर-3 में चल रहे नकली मावे के बड़े अवैध गोदाम पर छापा मारा है। छापे के दौरान करीब 7 क्विंटल नकली मावा बरामद किया गया, जो गंदगी में पड़ा था और बदबू आ रही थी। मौके पर एक युवक महावीर को हिरासत में लिया गया है, जो राजस्थान के चुरू का निवासी है।

जानकारी के मुताबिक, यह नकली मावा शहर की कई बड़ी दुकानों में कम कीमत पर सप्लाई होता था। जहां असली मावा 500 रुपए किलो बिकता था, वहीं यह नकली मावा मात्र 150 रुपए प्रति किलो में दुकानदारों को दिया जाता था। खासकर तीज और रक्षाबंधन के अवसर पर यहां से करीब 35 क्विंटल मावा सप्लाई किया गया।

महावीर ने पुलिस को बताया कि यह मावा बीकानेर से लाया जाता था और बीकानेर की कई मिठाई की दुकानों सहित बरवाला और उकलाना तक सप्लाई की जाती थी। उसने यह भी खुलासा किया कि यह अवैध कारोबार उसका मालिक, बीकानेर डूंगर का रहने वाला व्यक्ति चलाता है, जो हाल ही में इसी तरह के मामले में जमानत पर बाहर आया है।

पुलिस ने गोदाम से एक बही-खाता भी जब्त किया है, जिसमें सप्लाई की जाने वाली दुकानों के नाम दर्ज हैं। यहां दो प्रकार का मावा तैयार किया जाता था — सुपर क्वालिटी जिसे 250 रुपए किलो तक बेचा जाता था, जबकि लो क्वालिटी 150 रुपए किलो में बिकता था।

सीएम फ्लाइंग रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि नकली मावे की सप्लाई तीज के समय विशेष रूप से घेवर जैसे व्यंजनों में हुई। इस अवैध गोदाम के कोई कानूनी कागजात नहीं मिले, जिससे पता चलता है कि यह पूरी तरह अवैध कारोबार था। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पवन चहल ने बताया कि नकली मावे के 4 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में यह मावा वेजिटेबल ऑयल से बनाया गया प्रतीत होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.