10 August, 2025
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख अपने नए रियलिटी शो लववेंचर के साथ दर्शकों से मिलने के लिए तैयार हैं। इस शो में उनके साथ बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा को-होस्ट के रूप में नजर आएंगी।
स्ट्रीमिंग डिटेल्स
‘लववेंचर’ 11 अगस्त, यानी कल (सोमवार) से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। यह शो मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे के शो पति-पत्नी और पंगा को सीधी टक्कर देगा।
शो का कॉन्सेप्ट
जैसा कि नाम से साफ है, शो में रियल लाइफ कपल्स को शामिल किया जाएगा, जो साहसिक चुनौतियों और रियलिटी टास्क का सामना करेंगे। फैसल ने शो के प्रोमो के साथ कैप्शन दिया—
“यहां लव ही सब कुछ है… थोड़ा सर्वाइवल स्किल्स भी! लववेंचर – 11 अगस्त से, जियो हॉटस्टार स्पार्क्स पर।”
देखने का तरीका
शो को OTT प्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के जरिए देखा जा सकेगा। हालांकि, जियो हॉटस्टार पर फ्री में भी लववेंचर के कुछ कंटेंट उपलब्ध होंगे।
संभावित कंटेस्टेंट्स
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शो रोडीज और स्प्लिट्सविला के मिक्स जैसा होगा। स्प्लिट्सविला 14 के एक्स-कंटेस्टेंट्स साक्षी श्रीवास और जस्टिन डी’क्रूज भी इसमें नजर आ सकते हैं।