Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में अनिल विज करेंगे ध्वजारोहण, तैयारियां पूरी

यमुनानगर  | हरियाणा के यमुनानगर में इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। जिले में मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होगा, जहां मंत्री अनिल विज ध्वजारोहण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

आज समारोह से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, देश की आजादी से जुड़े नाट्य मंचन और रंगारंग झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे।

रिहर्सल कार्यक्रम में यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त के दिन कार्यक्रम में किसी भी तरह की कमी न रहे और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिले के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे समारोह स्थल पर पुलिस बल तैनात रहेगा और आने-जाने वाले सभी मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाने के लिए विशेष योजना बनाई गई है।

प्रशासन का दावा है कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह पहले से अधिक भव्य और यादगार होगा, जिसमें न केवल अधिकारी और कर्मचारी बल्कि बड़ी संख्या में आम नागरिक भी हिस्सा लेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.