Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IIT मंडी और नेजेंट AI मिलकर पेश करेंगे 23 घंटे का हाइब्रिड नो-कोड एआई एजेंट प्रोग्राम

Mandi, Dharamveer

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग को देखते हुए आईआईटी मंडी के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (टीआईएच) और नेजेंट एआई ने मिलकर एक विशेष हाइब्रिड “नो-कोड एआई एजेंट” कार्यशाला की घोषणा की है। इसका उद्देश्य पेशेवर युवाओं को बिना कोडिंग अनुभव के भी सक्षम एआई एजेंट तैयार करने की स्किल देना है।

यह 23 घंटे का कोर्स ऑनलाइन मॉड्यूल और आईआईटी मंडी कैंपस इमर्शन, दोनों स्वरूपों में होगा। प्रतिभागियों को नेजेंट एआई के माध्यम से सैकड़ों एडवांस्ड एआई मॉडल, RAG पाइपलाइन और टूल्स के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यशाला के लिए केवल 30 सीटें हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक से रजिस्टर कर सकते हैं।

आईआईटी मंडी टीआईएच के सीईओ सोमजीत अमृत ने बताया कि यह भारत की पहली ऐसी व्यावहारिक कार्यशाला है, जो कार्यरत पेशेवरों को एजेंटिक एआई के लिए एक प्रैक्टिकल रोडमैप प्रदान करेगी। हालिया अनुमान के अनुसार 2027 तक भारत में 10 लाख से अधिक एआई पेशेवरों की कमी होगी, जबकि नौकरियों की संख्या 23 लाख तक पहुंच सकती है।नेजेंट एआई के सह-संस्थापक और सीईओ प्रताप बेहरा ने कहा कि इस कोर्स में एजेंट ऑर्केस्ट्रेशन, मल्टी-एजेंट सहयोग, एजेंटिक प्रॉम्प्टिंग और नो-कोड RAG जैसे विषय शामिल हैं। 2024 में स्थापित नेजेंट एआई का मिशन एआई एजेंट निर्माण को सभी के लिए सुलभ बनाना है, जो लो-कोड/नो-कोड प्लेटफॉर्म और सुरक्षित, प्रोडक्शन-रेडी एजेंट तैनाती पर केंद्रित है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.