Chandigarh, 14 August
ट्राईसिटी के लोग अब घर बैठे कनाडा के मशहूर नियाग्रा फॉल्स का अनुभव कर सकेंगे। सेक्टर-34 एग्ज़ीबिशन ग्राउंड में शुरू हो रहा है पहला और भव्य ‘नियाग्रा फॉल्स जलपरी कार्निवाल’। इस अनोखे आयोजन में पानी में अठखेलियां करतीं असली जलपरियां लोगों का मनोरंजन करेंगी।
क्या होगा खास?
- प्रवेश के लिए एक छोटे टनल से गुजरते ही सामने दिखेगा 140 फीट ऊंचाई से गिरता पानी, जो देगा नियाग्रा फॉल्स जैसा एहसास।
- आगे 60 फीट पत्थर जैसी दिखने वाली टनल और फिर 150 फीट लंबी आकर्षक ऐक्रेलिक टनल जिसमें अंदर-बाहर आर्टिफिशियल फूलों की सजावट।
- इसके बाद आगंतुक पहुंचेंगे कश्मीर वैली थीम ज़ोन में—जहां बर्फ से ढंकी हट्स, फूलों की क्यारियां और फॉल्स का मनमोहक दृश्य होगा।
- खास आकर्षण: 12×20 फीट का पारदर्शी बॉक्स, जिसमें जलपरियां डांस, तैराकी और फिश-स्टाइल मूवमेंट करती नज़र आएंगी।
मनोरंजन सभी उम्र के लिए
आयोजकों के अनुसार, जलपरी कलाकार बच्चों के लिए डांस मूड, कपल्स के लिए रोमांटिक और बुजुर्गों के लिए रिलैक्सेशन मूवमेंट पेश करेंगी। पब्लिक के सामने पानी में छलांग लगाकर जादुई अंदाज में परफॉर्म किया जाएगा, जिसमें एक्सप्रेशन और म्यूजिक का खास मेल होगा।
आयोजकों—बिपन जिंदल, सुरेश कपिला, अयोध्या प्रकाश और लवली—का कहना है कि यह कार्निवाल परिवार और दोस्तों के साथ एक यादगार शाम बिताने का बेहतरीन मौका है।