Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से, अब तक 830 प्रश्न सदन में दर्ज

Shimla, Sanju


हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू होगा, जो 2 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 12 बैठकें होंगी और प्राकृतिक आपदा, सड़क, स्कूल व रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सत्र का आगाज़ 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगा। इससे पहले सर्वदलीय बैठक होगी, जिसमें सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया जाएगा। अब तक विधानसभा सचिवालय को 830 प्रश्न मिले हैं—679 तारांकित और 151 अतारांकित।इस वर्ष अब तक 15 बैठकें हो चुकी हैं, और वर्ष के अंत तक 35 बैठकें पूरी होने की उम्मीद है। 14वीं विधानसभा ने अढ़ाई साल में 85 बैठकें कीं और 73 बिल पास किए हैं। वर्तमान में 12 बिल राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास लंबित हैं, जो 3 महीने में स्वतः पारित माने जाएंगे।अध्यक्ष ने कहा कि एश्योरेंस कमेटी को पुनः बनाने पर विचार हो रहा है। वहीं, मेट्रोपोल भवन पुनर्निर्माण के लिए सरकार से 36 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, लेकिन राशि अभी लोक निर्माण विभाग में लंबित है। आवास की व्यवस्था होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिया, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र में सभी मुद्दों पर खुली और रचनात्मक चर्चा होगी। जनता के हित से जुड़े विषय प्राथमिकता में रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगवाड़ा में जनसंवाद,अनुराग ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “प्रगति पथ पर” अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर  ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न...

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.