Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र का बड़ा झटका: पंजाब की 828 करोड़ की सड़क योजना रद्द

पंजाब  |  केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए अहम सड़क परियोजना को रद्द कर राज्य को बड़ा झटका दिया है। ‘प्रधानमंत्री सड़क योजना’ के तहत 64 सड़कों का अपग्रेड और 38 पुलों का निर्माण किया जाना था, जिनकी कुल लागत लगभग 828.87 करोड़ रुपये थी।

31 मार्च को मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट का काम शुरू नहीं हो सका और 1 जुलाई को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने पत्र जारी कर बताया कि जिन कार्यों के टेंडर या निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें रद्द कर दिया गया है। इससे कई सड़क और पुल परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं।

पंजाब के लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. रवि भगत ने केंद्रीय मंत्रालय को पत्र भेजकर पुनः मंजूरी की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस योजना में नई, पर्यावरण अनुकूल तकनीक का इस्तेमाल होना है, जिसकी विशेषज्ञता वाली सलाहकारी कंपनियां कम हैं, इसलिए टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम रोका गया तो स्थानीय लोगों में असंतोष फैल सकता है, क्योंकि सड़कों की हालत पहले से खराब है।

विशेषकर पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों की सीमावर्ती सड़कें प्रभावित होंगी। पहले भी केंद्र सरकार ने पिछले चार सालों में पंजाब के ग्रामीण विकास फंड से लगभग 7,000 करोड़ रुपये रोक रखे हैं, जिससे संपर्क सड़कों के निर्माण में देरी हुई।

सीएम भगवंत मान ने भी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पीएम सड़क योजना-3 की इस 828 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगवाड़ा में जनसंवाद,अनुराग ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “प्रगति पथ पर” अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर  ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न...

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.