Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीजापुर में नक्सली हमला: आईईडी धमाके में जवान शहीद

छत्तीसगढ़  | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर हमला बोला है। रविवार देर रात लगाए गए बारूदी सुरंग (आईईडी) में हुए जोरदार विस्फोट से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की शहादत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत नेशनल पार्क इलाके में निकली थी। इसी दौरान सोमवार सुबह अचानक आईईडी विस्फोट हुआ। इसमें जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन साथी घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नक्सलियों पर बढ़ी कार्रवाई

इससे पहले 7 अगस्त को भी बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। उस दौरान 24 लाख रुपये के इनामी समेत 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था और मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर हुआ था। लगातार जारी इस अभियान के बीच ताजा धमाके ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।

पहले भी कर चुके ऐसे हमले

नक्सली पहले भी बीजापुर के मुरडंडा और टीमापुर इलाकों में आईईडी ब्लास्ट कर चुके हैं, जिनमें सीआरपीएफ के जवान घायल हुए थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक: विष्णु हत्याकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट और घायल गवाहों की गवाही बनी अहम कड़ी

summer express , रोहतक। विष्णु हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत करने में फोरेंसिक जांच, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की गवाही ने अहम भूमिका निभाई। अदालत में पेश किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्थापित करने की कोशिश की गई कि घटनास्थल से मिले कारतूस पूर्व विधायक बाली पहलवान के...

अंबाला में ऑब्जर्वेशन होम में भावुक हुआ रक्षाबंधन, बच्चों की कलाई पर बंधी राखी

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार है, लेकिन अंबाला के ऑब्जर्वेशन होम में इस बार यह पर्व कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। परिवार से दूर रह रहे बच्चों की कलाई पर जब राखी बांधी गई तो माहौल भावुक हो गया। कई बच्चों को इस दौरान अपने परिवार...

अंबाला में ट्रैक्टर पार्ट्स फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में इसकी आवाज सुनाई दी और कई घरों की खिड़कियों के शीशे...

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.