Mandi, Dharamveer
भारी बारिश के बाद पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ने पर बीबीएमबी ने डैम के 5 में से 3 गेट खोल दिए हैं। इससे करीब 60 हजार क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है।
डैम में गाद (सिल्ट) की मात्रा 20 हजार पीपीएम से ज्यादा दर्ज की गई है। इसी कारण बग्गी सुरंग, जिसकी अधिकतम क्षमता 9 हजार क्यूसेक है, से अब केवल 3 हजार क्यूसेक पानी डेहर पावर हाउस भेजा जा रहा है। नतीजतन विद्युत उत्पादन पर असर पड़ा है और उत्पादन घट गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यदि सिल्ट और बढ़ी तो बग्गी सुरंग को पूरी तरह बंद करना पड़ सकता है।फिलहाल डैम का जलस्तर 2924 फीट है, जो खतरे के निशान 2941 फीट से नीचे है। बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। कुल्लू-मनाली क्षेत्र में फिलहाल बारिश थम गई है, जिससे खतरे की आशंका कम हो गई है।जिला प्रशासन और बीबीएमबी ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं और केवल प्रशासन व मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।