नई दिल्ली | सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही कीमतों ने ग्राहकों की जेब पर बोझ और बढ़ा दिया है।
सोना पहुंचा नई ऊंचाई पर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताज़ा रेट्स के मुताबिक –
- 24 कैरेट सोना: ₹99,170 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹96,790 प्रति 10 ग्राम
- 20 कैरेट सोना: ₹88,260 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹80,330 प्रति 10 ग्राम
यानी 10 ग्राम सोना अब पहले से काफी महंगा हो गया है।
चांदी भी हुई महंगी
चांदी के दामों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बाजार में चांदी का भाव ₹1,10,790 प्रति किलो तक जा पहुंचा है।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर निवेशकों की सतर्कता सोने-चांदी के दामों में तेजी की बड़ी वजह बताई जा रही है। डॉलर महंगा होने से दूसरे देशों के लिए सोना-चांदी खरीदना और कठिन हो जाता है।
वैश्विक बाजार का हाल
- COMEX पर सोना $3,360.40 प्रति औंस
- स्पॉट गोल्ड $3,318.25 प्रति औंस
- COMEX सिल्वर $37.60 प्रति औंस
- स्पॉट सिल्वर $37.21 प्रति औंस
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।