Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी के कारण विपक्षी नेता नहीं पा रहे मंच : मोदी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा कि विपक्ष में कई नेता प्रतिभाशाली और अच्छे वक्ता हैं, लेकिन राहुल गांधी के कारण उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता। प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी सदन में व्यवधान इसलिए पैदा करती है क्योंकि विपक्ष के भीतर ऐसे नेता हैं जो राहुल गांधी से बेहतर हैं, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व उन्हें उभरने नहीं देता।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह टिप्पणी एक अनौपचारिक चाय पार्टी के दौरान की, जिसमें केवल एनडीए के सांसद और नेता मौजूद थे। मोदी ने कहा कि विपक्षी सांसदों को संसद की कार्यवाही बाधित करने के लिए मजबूर होना पड़ता है क्योंकि उन्हें मंच नहीं मिलता। उनका कहना था कि यह रवैया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए हानिकारक है।

इस टी पार्टी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसद शामिल नहीं हुए। वहीं, गुरुवार को मानसून सत्र की समाप्ति के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विपक्षी दलों ने सदन में नियोजित ढंग से व्यवधान डाला, जो लोकतंत्र और सदन की गरिमा दोनों के खिलाफ है।

मानसून सत्र के दौरान 18वीं लोकसभा के पांचवें सत्र में 14 विधेयक पेश किए गए, जिनमें से 12 पारित हुए। इनमें शामिल हैं:

  • अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्समायोजन से संबंधित गोवा विधेयक, 2025
  • मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2025
  • मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025
  • मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2025
  • राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025
  • राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक, 2025
  • आयकर विधेयक, 2025
  • कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025
  • भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025
  • खनिज और खनिज विकास (विनियमन और संशोधन) विधेयक, 2025
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025
  • ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.