Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी का बड़ा ऐलान: महिलाओं के स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने महिलाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी को वर्तमान 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

सीएम ने हाल ही में इनक्यूबेटर योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि इस लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने और नए उद्यमियों के सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए सभी जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रम चलाए जाएं।

सीएम सैनी ने कहा कि उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को नवाचार-संचालित उद्यम अपनाने के लिए प्रेरित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों में स्टार्टअप नीति के तहत बनाए जा रहे अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने पर जोर दिया।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि देश के 117 यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में से 19 हरियाणा से हैं, जो राज्य की बढ़ती उद्यमशीलता शक्ति को दर्शाता है। सरकार ने नए इनक्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है, जिनकी नोटिफिकेशन जल्द जारी की जाएगी। ये केंद्र स्टार्टअप्स को विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से सहायता प्रदान करेंगे।

हरियाणा ने पहले ही एक सक्रिय इनक्यूबेटर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है, जो कृषि प्रौद्योगिकी, आईटी, आईओटी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देता है। सरकार की योजना है कि इस पहल से महिलाओं और युवाओं के लिए स्टार्टअप क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.