Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के इन जिलों में अब कभी भी बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते किसी भी वक्त झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।

आज यानी शुक्रवार को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला और अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने खास चेतावनी दी है कि पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आज आंधी और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। नागरिकों से कहा गया है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और घर के आसपास सुरक्षित स्थानों पर रहें।

यह मौसम अपडेट किसानों और आम जनता दोनों के लिए अहम है, क्योंकि अचानक बारिश से फसलों और जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका...

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

नारनौल में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई में 7 हजार बरामद

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग, नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, इस...

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.