22 August, 2025
पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (65) का शुक्रवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 12 बजे मोहाली के नजदीकी श्मशान घाट में किया जाएगा।
भल्ला लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से पंजाबी सिनेमा और उनके चाहने वालों में गहरा शोक है।4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में जन्मे जसविंदर भल्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के रूप में की थी, लेकिन 1988 में फिल्मों में कॉमेडियन के तौर पर कदम रखते ही वे दर्शकों के दिलों में बस गए। उनकी कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवादों ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों का चहेता बना दिया।‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘नौकर वोहटी दा’, ‘जिंद जान’, ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’ और ‘बैंड बाजे’ जैसी हिट फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं।उनके निधन पर सोशल मीडिया पर भी लोग भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। निर्माता अमित बावा ने लिखा—“दुनिया को हंसाने वाला आज हमें रुला गया। जसविंदर भल्ला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति हैं।