22 August, 2025
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज (22 अगस्त) मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेला जा रहा है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 98 रन से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम का आत्मविश्वास पहले मैच की जीत के बाद ऊंचा है। हालांकि उन्हें झटका लगा है क्योंकि प्रेनेलन सुब्रायन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण बाहर कर दिया गया है। वहीं तेज़ गेंदबाज कगिसो रबाडा भी टीम में नहीं हैं।ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि वह यह मैच जीतकर सीरीज बराबर करे, जबकि साउथ अफ्रीका की नज़र लगातार दूसरी जीत पर है।