Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5100 छात्रों के सपनों को लगेंगे रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के पंख

मुंबई | रिलायंस फाउंडेशन की वार्षिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन एक बार फिर खुल गए हैं। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए रिलायंस फाउंडेश 5100 छात्रों को स्कॉलरशिप यानी छात्रवृत्ति देगी। स्कॉलरशिप  के लिए केवल प्रथम वर्ष के रेगुलर स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र आवेदन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भारत की इस सबसे बड़ी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर 2025 तय की गई है। बताते चलें कि 2022 में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियाँ देने की घोषणा की थी।

रिलायंस फाउंडेशन स्नातक स्तर पर 5,000 छात्रों और स्नातकोत्तर छात्रों को 100 स्कॉलरशिप देगा। स्नातकों को 2 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चुनाव उनकी शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर होगा। दूसरी तरफ स्नातकोत्तर छात्रवृत्तियाँ इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, एनर्जी और जीवन विज्ञान के चुनिंदा क्षेत्रों में भारत के 100 सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगी। राष्ट्रीय विकास और वैश्विक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एडवांस स्टडीज़ और रिसर्च के लिए छात्रों को 6 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य भविष्य के लीडर्स की एक ऐसी टोली खड़ी करना है, जो समाज, पर्यावरण और डिजिटल सोच रखने वाली हो और भारत के लिए कुछ बड़ा सोच सकें।

रिलायंस 29 वर्षों से भी अधिक समय से मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दे रहा है। रिलायंस अब तक विभिन्न माध्यमों से 28,000 से अधिक छात्रवृत्तियों प्रदान कर चुका है। फाउंडेशन के मुताबिक जिन छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई थी, उनमें से अधिकतर आज प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा नाम कमा रहे हैं और भारत की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। छात्रवृत्तियों के बारे में अधिक जानने और आवेदन करने के लिए scholarships.reliancefoundation.org पर क्लिक करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.