Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाबी सिनेमा का सितारा बुझा, जसविंदर भल्ला नहीं रहे

पंजाब |  पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने से पूरे पंजाबी सिनेमा और दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रोफेसर से कॉमेडियन तक का सफर

4 मई 1960 को लुधियाना में जन्मे जसविंदर भल्ला ने पढ़ाई के बाद पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) में बतौर सहायक प्रोफेसर करियर शुरू किया। वे विस्तार शिक्षा विभाग के प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए। इसके बावजूद उन्होंने कॉमेडी और एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

ऑडियो कैसेट से हुई कॉमेडी की शुरुआत

भल्ला ने 1988 में अपने सहपाठी बाल मुकुंद शर्मा के साथ ऑडियो कैसेट ‘छनकटा 1988’ से कॉमेडी करियर की शुरुआत की। यह इतना सफल रहा कि आगे चलकर उन्होंने करीब 27 से ज्यादा ऑडियो और वीडियो एल्बम जारी किए। इनमें उनके किरदार चाचा चतर सिंह और भाना दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए।

फिल्मों में चमका सितारा

1998 में फिल्म ‘छनकटा 88’ से उन्होंने पंजाबी सिनेमा में एंट्री की। इसके बाद ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘जट एंड जूलियट’, ‘मेल करा दे रब्बा’, और ‘जिह्ने मेरा दिल लुटेया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों को खूब हंसाया। उनके डायलॉग्स आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं।

परिवार और सामाजिक संदेश

जसविंदर भल्ला की पत्नी परमदीप भल्ला फाइन आर्ट्स टीचर हैं। उनका बेटा पुखराज भल्ला भी एक्टर है, जबकि बेटी अशप्रीत कौर नॉर्वे में रहती है।
भल्ला ने अपनी कला के जरिए समाजिक मुद्दों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, नशा और बेरोजगारी पर भी व्यंग्य किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.