Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोलंबिया में मौत का तांडव, बम धमाके से दहशत

कोलंबिया  |  कोलंबिया एक बार फिर आतंकी हिंसा से दहला है। यहां गुरुवार को दो बड़े हमले हुए—एक ओर पुलिस हेलीकॉप्टर पर ड्रोन से हमला किया गया, वहीं दूसरी ओर विस्फोटकों से भरी कार में धमाका हुआ। दोनों घटनाओं में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इन हमलों के पीछे कोलंबिया की वामपंथी विद्रोही संगठन रेवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया (FARC) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर हमले में आठ पुलिसकर्मियों की जान गई। यह विमान उत्तरी कोलंबिया के एंटिओक्विया इलाके में कोका पत्ती की खेती को नष्ट करने के मिशन पर गया था। कोका पत्ती से कोकीन तैयार की जाती है, और यही इलाके के नशा कारोबार का सबसे बड़ा जरिया है।

स्थानीय गवर्नर आंद्रेस जूलियन के मुताबिक, हेलीकॉप्टर जैसे ही कोका फसलों के ऊपर पहुंचा, तभी ड्रोन से हमला कर दिया गया। हमले के बाद विमान में आग लग गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसी बीच दक्षिण-पश्चिमी शहर कैली में सैन्य विमानन स्कूल के पास विस्फोटकों से भरी कार में भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि शुरुआती जांच से साफ है कि दोनों हमले योजनाबद्ध थे। एफएआरसी और ड्रग माफिया गल्फ क्लैन इस इलाके में सक्रिय हैं। एफएआरसी ने 2016 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते को खारिज कर दिया था, जिसके बाद से वह लगातार हिंसा और हमलों में शामिल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.