Facebook-f Youtube X-twitter

देशभर में मौसम का कोहराम: 15 से ज़्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली |  देश के कई हिस्सों में पिछले दिनों से जारी मूसलाधार बारिश फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक 15 से ज़्यादा राज्यों में तेज़ बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा। गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

किन राज्यों में अलर्ट?

गुजरात, मुंबई, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और ओडिशा में आज भारी बारिश और तेज़ हवाओं का खतरा बना रहेगा। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में 22 से 26 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी अगले 6-7 दिनों तक मौसम बिगड़ सकता है। खासकर गुजरात में 25 अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं।

पूर्वोत्तर और ओडिशा में भारी बारिश

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश का कहर जारी रह सकता है।
ओडिशा में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और कटक सहित 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। तटीय इलाकों में मछुआरों को 23 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.