Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी का मास्टरप्लान, छह शहरों में उद्योग क्रांति

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में बड़े औद्योगिक क्षेत्र बसाने की तैयारी में है। इसके लिए लगभग 35 हजार एकड़ जमीन की जरूरत होगी। खास बात यह है कि यह जमीन परंपरागत अधिग्रहण से नहीं बल्कि किसानों की सहमति और इच्छा से ही ली जाएगी। इसके लिए किसानों से सीधे ई-भूमि पोर्टल के जरिए जमीन की पेशकश मांगी गई है।

इस नई नीति के तहत किसान न केवल जमीन देने या न देने का निर्णय खुद करेंगे बल्कि कीमत भी वही तय करेंगे। सरकार और किसान के बीच बातचीत और सहमति के बाद ही सौदा तय होगा। सरकार का दावा है कि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह का दबाव या अनिवार्यता नहीं होगी।

हालांकि, 35 हजार एकड़ जमीन जुटाने की इस योजना पर अब कानूनी अड़चन आ गई है। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है और कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दिया है।

इस पहल को लेकर राजनीतिक और किसान संगठनों में हलचल तेज है। विपक्ष का आरोप है कि इतनी बड़ी जमीन जुटाने की कवायद में किसानों के हितों से ज्यादा औद्योगिक जरूरतों को तरजीह दी जा रही है। वहीं, सरकार का कहना है कि इस नीति से किसान मजबूरी में नहीं बल्कि साझेदारी के आधार पर विकास का हिस्सा बनेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

Summer express/शिमला, संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की...

ड्यूटी के दौरान एएसआई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

Summer express, बटाला। पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई को हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि...

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.