Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर में एनएचएआई पर गंभीर सवाल, डबल टोल से आक्रोश

बिलासपुर  | बिलासपुर नगर के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा और ट्रांसपोर्टर अन्नू शर्मा ने एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है, फिर भी लोगों से डबल टोल टैक्स वसूला जा रहा है।

अन्नू शर्मा ने बताया कि फोरलेन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह अब जानलेवा सड़क बनती जा रही है। आए दिन पहाड़ों से पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि वाहन चालकों की जान को भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालकों से पूरा टोल टैक्स वसूला गया। उन्होंने कहा कि गाड़ियों को फोरलेन की जर्जर हालत की वजह से रोजाना नुकसान पहुंच रहा है। सड़क पर सुरक्षा संकेतक (साइन बोर्ड) तक नहीं लगे हैं और बारिश होते ही मलबा और पत्थर सड़क पर गिरने लगते हैं, जिससे बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहाड़ियों की कटिंग गलत तरीके से की गई है, जिससे भू-स्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि एनएचएआई द्वारा जारी किए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों पर भी कोई जवाब नहीं मिलता। लोगों को सुविधाएं शून्य मिल रही हैं, लेकिन टोल वसूली दोगुनी की जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते इस स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो जन आक्रोश और आंदोलन होना तय है। उन्होंने प्रेसवार्ता में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनता अब लापरवाही और अन्यायपूर्ण टोल वसूली को बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि आवश्यक हुआ तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.