Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अहमदाबाद में मीराबाई चानू की स्वर्णिम वापसी, 48 किग्रा वर्ग में जीता खिताब

25 August, 2025

भारोत्तोलन की दिग्गज खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने सोमवार को अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किग्रा भारवर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

पिछले साल पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद यह उनकी पहली प्रतियोगिता थी। चानू ने स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा, कुल मिलाकर 193 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ द्वारा हाल ही में भार वर्गों में किए गए बदलाव के बाद यह उनकी नई श्रेणी में पहली बड़ी उपलब्धि है।

जीत के बाद चानू ने कहा कि घरेलू धरती पर स्वर्ण जीतना मेरे लिए बेहद खास है। दर्शकों के समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा दी। यह पदक मेरी कड़ी मेहनत, कोचों के मार्गदर्शन और देशवासियों के प्रोत्साहन का नतीजा है। यह उपलब्धि आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए मेरा आत्मविश्वास बढ़ाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीयू में जीत से भाजपा के लिए पंजाब के युवाओं का समर्थन साफ़

summer express , अमृतसर | पंजाब में बीजेपी को लाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, अमृतसर नॉर्थ के नेता अक्षय शर्मा ने गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में एबीवीपी की जीत को 2027 में बदलाव की शुरुआत बताया। अक्षय शर्मा ने आज दोपहर अमृतसर में अंकित बिधान का स्वागत करते हुए...

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.