Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऋतिक रोशन पहली बार डायरेक्शन में, ‘कृष 4’ के लिए चल रही भव्य तैयारियां

25 August, 2025

बॉलीवुड की सबसे चर्चित सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी ‘कृष’ का चौथा पार्ट जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस बार खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करने जा रहे हैं।

फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और शूटिंग अगले साल शुरू होने की योजना है। हाल ही में निर्माता राकेश रोशन ने खुलासा किया कि ‘कृष’ के सुपरहीरो मास्क को डिजाइन करने में करीब छह महीने का समय लगा था। उन्होंने फराह खान के व्लॉग में बताया कि मास्क मोम का बना था और शूटिंग के दौरान अक्सर पिघल जाता था, जिसके कारण बार-बार नया मास्क तैयार करना पड़ता था। इसी वजह से सेट पर एसी वाली बस 24 घंटे ऑन रखनी पड़ती थी।

कृष 4′ के निर्माण में इस बार बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी और हॉलीवुड-लेवल वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्क्रिप्ट और बजट पर लंबे समय से काम चल रहा था, ताकि फिल्म की भव्यता स्क्रीन पर साफ झलके। माना जा रहा है कि फिल्म वाईआरएफ बैनर के तहत बनेगी।फैंस को इस पार्ट में ऋतिक रोशन का बिल्कुल नया लुक, शानदार स्टंट और उच्च-स्तरीय विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे। राकेश रोशन के मुताबिक इस बार फिल्म का बजट पिछली फिल्मों की तुलना में कहीं ज्यादा रखा गया है, जिससे ‘कृष 4’ भारतीय सिनेमा में सुपरहीरो फिल्मों की नई पहचान बना सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.